For Hair Health Buy Now

Buy Now

Hair Growth In 15 Days

Wednesday, 12 August 2020

बंद नाक से छुटकारा पाने के 5 घरेलू उपचार

बंद नाक अच्छे खासे इंसान की हालत खराब कर सकती है ऐसे में महंगी और साइड एफैक्ट वाली दवाएं लेने से अच्छा है की हम इन घरेलु नुस्खों को आजामाएं यकीन मानिए आपकी नाक भी खुल जाएगी और आपको इस बात का एहसास भी हो जाएगा की हमारी रसोई में कई बिमारियों का उपाए छिपा है।

 गर्म पानी पिएं - अगर नाक बंद है तो तरल पदार्थ आपको आसानी से राहत दे सकते हैं। ऐसे में अपने शरीर को हाइड्रेटेड रखने से आपकी नाक में भरे हुए बलगम को पतला करने में मदद मिलती है और आपके साइनस में दबाव कम हो जाता है। तो, सुनिश्चित करें कि आप पानी, जूस, चाय या सूप के नियमित सेवन से खुद को हाइड्रेट रखें।

टमाटर का रस- एक गिलास टमाटर के रस में एक चम्मच पिसा हुआ लहसम और थोड़ा नमक डाल कर दिन में दो बार पिएं । इससे आपकी बंद नाक भी खुल जाएगी और टमाटर में एसे गुण होते हैं जो आपकी नाक में सूजन को कम करते है और साइनस की समस्या दूर करने में आपकी मदद करता है।

लहसन का सूप पिएं और लहसन खायें: आप लहसन का सूप 2 से 3 लहसन की लौंग को पानी में उबाल कर तैयार कर सकते हैं, या फिर लहसन की लौंग को पीस कर भी तैयार कर सकते हैं। बंद नाक से जल्दी राहत के लिए लहसन लौंग को दिन में कम से कम दो बार लें।

प्याज- प्याज आवश्यक विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। यह स्वास्थ्य लाभकारी गुणों से भरा हुआ है और बंद नाक से छुटकारा पाने में बहुत मदद कर सकता है। 5 मिनट के लिए एक खुली प्याज को सूंघना नाक को खोलने में और आसानी से साँस लेने में कारगर साबित हो सकता है।

नींबू का रस - बंद नाक में नींबू भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। 2 चम्मच नींबू का रस और लगभग आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर को थोड़े से नमक के साथ मिलाएं और इस मिश्रण को अपनी नाक पर लगाएं, इसे कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें और इसका कमाल देखें।

योगा, आयुरवेदिक और घरेलू उपचार के बारे मे ज्यादा जानने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल (Avyagryoga), फेसबुक पेज (Avyagryoga) और इस ब्लॉग को फोलो करें।


No comments:

Post a Comment