ओमेगा -3 फैटी एसिड आपके शरीर को स्वस्थ ऱखने के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। ये स्वस्थ दिल के साथ आपके दिमाग के लिए भी फायदेमंद है। अध्ययनों से पता चलता है कि डिप्रेशन, चिंता, नेत्र स्वास्थ्य, ह्रदय रोग, शरीर में सूजन, मासिक धर्म का दर्द कम करने में, त्वचा और मजबूत हड्डी और जोड़ो अथवा अन्य रोगों से लड़ने में हमारे शरीर की मदद करता है। वैसे तो ये कई मांसाहारी खाने में ये स्वाभाविक रूप से पाया जाता है कुछ नट और बीज ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरे हुए हैं जो आपके शाकाहारी आहार का हिस्सा हो सकते हैं।
मूंगफली - मूंगफली वजन घटाने में तो मदद करती ही है। साथ ही ये एक मजबूत पोषणभरी चीज भी है। मूंगफली में नैचुरल प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा -3 और कई अन्य आवश्यक विटामिन और खनिजों भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। स्नैकिंग के लिए अनसाल्टेड यानी बिना नमक वाली और नॉन-फ्राइड मूंगफली चुनें।
अखरोट - अखरोट के बारे में तो हम सब जानते हैं ये पोषक तत्वों से भरी किसी खान से कम नहीं है। इसमें ओमेगा - 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है । ये एक एंटीऑक्सिडेंट होने के साथ-साथ शरीर के अंगो में सूजन, लो- ब्लड प्रेशर, आपके वजन को ठीक रखने में, टाइप -2 मधुमेह के नियंत्रित और जोखिम को कम करता है। इसके अलावा दिमाग जैसा दिखने वाला ये नट दिमाग के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन है।
हेज़लनट - वैसे तो भारत में हेजलनट ज्यादा पॉप्यूलर नहीं हैं। पर अगर फायदे की बात की जाए तो ये प्रोटीन, फाइबर, विटामिन ई, मैग्नीशियम, थियामिन, तांबा, विटामिन बी 6, फोलेट, पोटेशियम और जस्ता कुछ विटामिन और खनिज से भरपूर नट हैं। इनमें ओमेगा -6 और ओमेगा -9 फैटी एसिड की भी अच्छी मात्रा होती है। ये आपको सुपरमार्केट या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल सकता है और ये टेस्टी भी होता है।
अलसी के बीज यानी की फ्लैक्ससीड्स - अलसी के बीज आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं इसका सेवन वैसे तो बहुत तरह किया जाता है। पर इसको पीस कर खाने से लाभ बढ़ जाता है। ये बीज प्रोटीन और फाइबर से भी भरे होते हैं जो वजन घटाने में सहायता कर सकते हैं। फ्लैक्ससीड्स आपको ओमेगा -3 देते है और इसे आपके शेक, सलाद और बहुत कुछ में जोड़ा जा सकता है।
कद्दू के बीज - कद्दू के बीज के अद्भुत स्वास्थ्य लाभों के बारे में बहुतों को जानकारी नहीं है। ये बीज प्रोटीन, लोहा, जस्ता, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फोलेट, बीटा-कैरोटीन, ओमेगा -3 और ओमेगा -6 फैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत हैं।
ये सभी ड्राई फ्रुट्स ओमेगा -3 फैटी एसिड से भरपूर हैं। ये आपके दिल-दिमाग की देखभाल मे आपकी मदद कर सकते हैं। तो क्या खाना है और कैसे खाना है ये हम आप छोड़ते हैं।
योग, आयुरवेद, और घरेलू उपाए से अपने को कैसे स्वस्थ रखा जाए इसके लिए जरूरी है की आप हमारे यूट्यूब चैनल अव्यग्रयोग (Avyagrayoga), फेसबुक पेज (Avyagrayoga) और इंसटाग्राम (Avyagrayoga) पर हमें फोलो करें। खुश रहें, खुश रखें और हसतें रहें

No comments:
Post a Comment