For Hair Health Buy Now

Buy Now

Hair Growth In 15 Days

Thursday, 13 August 2020

कब्ज यानी बिमारी का घर, पेट करें साफ अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय!

 कब्ज हमारे शरीर को बिमारियों का घर बना देती है। कब्ज हमारा दिन तो खराब करता ही है मूड और जिंदगी जीने का मज़ा भी खराब कर देता है। कुछ खाने से पहले ये सोचना पड़ता है की निकलेगा या नहीं। अगर स्वस्थ रहना है तो कब्ज का इलाज (Constipation Treatment) करना बहुत जरूरी है। कब्ज अपने साथ एसिडिटी, ब्लोटिंग (Bloating) और सूजन भी साथ लेकर आता हैं। ऐसे में कब्ज (Constipation cure) से राहत पाने के लिए ये घरेलू नुस्खे (Home Remedies) आपकी मदद कर सकते हैं।

1. इमलीखट्टी-मीठा इमली काफी लोगों को पसंद होती है, और वैसे कई भारतीय खानों में इसका इस्तेमाल भी किया जाता है पर  क्या आप जानते हैं कि खाना खाने के बाद इमली का खाने से आपको कब्ज की समस्या से निजात मिल सकती है. इमली में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं, इसलिए कब्ज की समस्या में ये काफी मददगार साबित हो सकती है। आप इमली और गुड़ की या फिर सिर्फ इमली की चटनी बनाकर कर खा सकते हैं। इससे आपका पेट तो साफ होगा ही, साथ ही लिवर के लिए भी फायदेमंद होती है जिससे आपकी अपच की भी समस्या दूर हो सकती है।


2. सेब - सेब के गुणों के बारे में कौन नहीं जानता, सेब के बारे में तो कहावत भी मशहूर है की एक सेब रोज और दूर रहे डॉक्टरों की फौज। फाइबर से भरपूर ये फल आपको कब्ज की समस्या से भी राहत दिला सकता हैं। रोजाना एक सेब खाने से आपको कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है और साथ ही पाचनक्रीया को भी बढ़ावा मिलता है। रोज सुबह अगर एक सेब खा लिया जाए तो ये आपको कई और परेशानियों से भी बचाने में कारगर साबित हो सकता है। पर कुछ लोगों को खाली पेट सेब एसिडीटी भी कर सकता है तो पहले आजमां कर देखें वरना इसका सेवन दिन में कभी भी किया जा सकता है।

3.जीरे और अजवाइन का पानी - सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी कब्ज दुर करने के लिए अच्छा उपाए माना जाता हैं। रोजाना सुबह खाली पेट जीरा और अजवाइन का पानी पिने से आपको कब्ज के साथ-साथ अपच की परेशानी से भी निजात मिल सकती है। इससे आपकी एसिडिटी की समस्या का भी समाधान हो सकता है। इस पानी को पीने से आपका मेटाबॉलिज्म भी अच्छा रहता है साथ ही वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

4.पका केला - केला पाचन को बेहतर बनाने में काफी मददगार साबित हो सकता है। केले की गिनती ऐसे फलों में होती जो जल्दी पच जाते हैं। तो कब्ज दूर करने के लिए ऐसे फल खाएं जिन्हें पचाना आसान हो। इसमें जरूरी ये है की आप दिन के दो भोजनकालों यानी की ब्रेकफॉस्ट और लंच या लंच और डिनर के  बीच में आप फल खाएं। एक बात और आपको पका हुआ केला खाना है, क्योंकि ये कब्ज को दूर करने में फायदेमंद होता है। कच्चा केला कब्ज को बढ़ा सकता है।

5.त्रिफला - प्राचीन काल से ही त्रिफला को पेट की सभी परेशानियों के लिए एक बढ़ीया आयुर्वेदिक दवा के रूप में जाना गया है। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां हमारे स्वास्थ्य के लिए रामबाण मानी जाती रहीं हैं। अगर आप कब्ज से राहत चाहते हैं तो त्रिफला और सेंधा नमक मिलाकर इसे पीस लें और उसका चूर्ण बना लें। रोजाना इस चूर्ण का गुनगुने पानी के साथ लें और कुछ ही दिनों में आपको कब्ज की समस्या से राहत मिल सकती है। आप चाहें तो इसमें अजवाइन भी मिला सकते हैं अजवाइन और त्रिफला सेहत के लिए अच्छा जोड़ माना गया है।

योग, आयुर्वेद और घरेलू उपाए के बारे में अधिक जानने के लिए हमारे युट्यूब चैनल (avyagrayoga) , फेसबुक पेज (avyagrayoga) और इंसटाग्राम पर हमें फोलो करें।

अस्वीकरण: वेसे तो हमें आयुर्वेदिक दवाओं पर पुरा विश्वास है और भरोसा भी है की इनको अपनाने से आपको फायदा होगा पर कुछ लोग सिर्फ मुश्किल पैदा कर अच्छे कामों में रुकावट डालना पसंद करते हैं तो उनको ये बात बताना जरूरी है की सलाह और बताई गई सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। अव्यग्रयोग इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।




No comments:

Post a Comment