तेज भुख लगने पर आप अपने आप को या तो फ्रिज की तरफ मोड़ लेते हैं या फिर उस अलमारी की तरफ जहां बिस्किट रखे होते हैं। पर ये आदत आपके स्वास्थ के लिए अच्छी नहीं होती इसके साथ ही सही समय पर सही चीज नहीं खाना भी हमको नुकसान पहुंचाता है। अक्सर हम बहुत तेज भूख लगने पर जो भी उपलब्ध होता है, वो खाने लग जाते हैं लेकिन ऐसा करना आपके लिए घातक हो सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक तेज भूख लगने पर कुछ ऐसी चीजें है, जिन्हें नहीं खाना चाहिए।आइए, जानते हैं कौन-सी हैं वो चीजें- Ayurveda cure, ayurveda remedies, home remedies, cure for disease, ayurveda for medicine.
Foods and Fruits to avoid eating on an empty stomach -
चीनी और मैदे से बने प्रॉडक्ट्स - चीनी वैसे भी शरीर के लिए नुकसानदायक होती है और मैदे में रफेज़ यानी चोखर की मात्रा काफी कम होने की वजह से ये कभी-कभी आतों जम जाता है और पेट को ठीक से साफ होने में दिक्कत करता है। ये दोनो चीजें आपकी भूख तो मिटा सकती हैं पर ये शरीर में कॉलेस्ट्रॉल, शुगर, और अपच जैसी बिमारियांं पैदा कर सकती हैं। इस लिए अगर खाने के बाद भुख लगती है तो जितना हो सके फ्रूट्स, नट्स या पानी, जूस और ग्रीन-टी का सहारा लें।
सिटरस फ्रूट्स- आपके शरीर को अगर मौसम के हिसाब से खाने मिले तो वो स्वस्थ बना रहता है। वैसे तो फल हमारे शरीर के लिए उत्तम होते हैं पर कुछ फल ठंड में खाने से या खाली पेट खाने पर आपको नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ठंडा होना फ्रूट्स यानी फलों का एक स्वभाविक गुण है और साथ ही सिटरस फ्रूट्स एसिडिक भी होते हैं ऐसे में अगर भूख लगने पर खाली पेट सिटरस फ्रूट्स जैसे संतरा, मौसमी खा लिया जाए तो वो शरीर मे कफ और पित्त के संतुलन को बिगाड़ भी सकता है जिससे आपको गैस, अपच, सूखी ,खांसी, जुकाम, गले में दर्द , जैसी बिमारी हो सकती हैं। जितना हो सके सर्दियों में सिचरस फ्रूट्स दोपहर को खाने के दो घंटे बाद खाएं आपको अधिक लाभ मिलेगा।
अमरुद - चौकिए मत हर फल का अलग स्वभाव होता है और हर फल में अपने अलग गुण भी होते हैं। अमरूद को अलग-अलग स्थितियों में खाने पर अलग-अलग परिणाम देखने को मिलते हैं यानी अगर आप सर्दियों में सुबह के वक्त खाली पेट अमरुद खाएंगे, तो आपको पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। वहीं, गर्मी में खाली पेट अमरूद खाएंगे, तो यह फायदा देता है। ऐसे में आपको खाली पेट अमरूद नहीं खाना चाहिए।
सेब - सेब के बारे में वैसे तो कहा गया है की एक सेब रोज दूर रखे डॉक्टरों की फोज, पर सर्दियों में खाली पेट सेब खाने से पेट में अधिक गैस भी बन सकती है और कुछ लोगों में बीपी बढ़ सकता है, अगर सुबह सबसे पहले यानी बिना कुछ खाए आप सेब खा लेते हैं, तो इससे कई दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है लेकिन गर्मी में आप खाली पेट सेब खा सकते हैं।
टमाटर - टमाटर हमारे स्वास्थ के लिए बहुत जरूरी है पर इसकी तासीर गर्म होती है। इसे आप सर्दी के मौसम में तो खाली पेट खा सकते हैं लेकिन गर्मी के मौसम में ऐसा करने पर पेट में या सीने में जलन की समस्या हो सकती है। आपको सुबह के समय टमाटर खाने से परहेज करना चाहिए।
चाय-कॉफी - हम लोग खाली बैठे - बैठे दिन में काफी ज्यादा चाय-कॉफी पी लेते हैं। पर चाय या कॉफी को खाली पेट पीने से बचना चाहिए।आप चाय या कॉफी को बिस्किट, ब्रेड के साथ ले सकते हैं लेकिन खाली पेट या तेज भूख लगने पर सिर्फ चाय-कॉफी न लें, इससे आपके पेट में गैस बन सकती है।
दही - गुणों की खान दही को भी गलत समय या गलत तरीके से खाने के नुकसान हो सकते हैं। बहुत से लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें दही फायदे की जगह पर हानि पहुंचा देती है।ऐसे में दही को सुबह के समय खाली पेट खाने से बचना चाहिए, वर्ना आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

No comments:
Post a Comment