तो अब अगर आपको गले में खराश की समस्या है तो बेहतर रहेगा की आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। मगर घबराने से पहले ये जानना भी जरूरी है की इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है और ऐसे में कभी-कभी गले की खराश मौसम की वजह से भी हो सकती है। आयुर्वेद (Ayurvedic Cure For Sore Throat) में हर बिमारी का इलाज है और भारत में कोरोना वायरस जैसी घातक बिमारी की कमजोर रफतार की सबसे बड़ी वजह लोगों की अच्छी प्रतिरोधक क्षमता ही है। ये प्रतिरोधक क्षमता हमें आयुर्वेद से ही मिली है।
तो अगर आपके गले में खराश है तो इसके लिए आप चाहें तो घर पर इसका उपचार कर सकते हैं। घरेलू उपचार में अदरक (Ginger), काली मिर्च (Black pepper), शहद (Honey) और पानी (Water) शामिल है। इन तीनों की चीजों को आयुर्वेद (Ayurveda) में औषधी (Medicine) के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
इसे बनाने के लिए आपको एक अदरक का टुकड़े को पानी में अच्छी तरह धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें या दबा कर पीस ले, अब अदरक के इन टुकड़ों को दो गिलास पानी में मिलाकर किसी बर्तन में उबलने के लिए रख दें। अब 4 काली मिर्च के दानों को भी हलका पीस कर इसी पानी में डाल दें। और इसे तब तक उबालें जब तक ये पानी एक गिलास न रह जाए, अब पानी को छानकर एक गिलास में रखें और इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। अब आप इस पानी का घूंट-घूंट करके पी लें। आप चाहें तो इस पानी के गरारे भी कर सकते हैं, इससे गले को राहत मिलेगी और गले में खराश की समस्या जल्द से जल्द ठीक हो जाएगी।
इकसे साथ ही आप कुछ और उपचार भी कर सकते हैं-
1. गले में खराश होने पर आप कुछ और नुस्खें भी आजमां सकते हैं, जैसे की गुनगुना पानी पिएं। गुनगुने पानी में सिरका डालकर गरारे करने से गले की खराश दूर हो सकती है और गले का संक्रमण भी ठीक हो जाता है, इसके अलावा गुनगुने पानी में नमक डालकर गरारे करना एक अच्छा इलाज है।
2. इसके अलावा आप एक कप पानी में 4 से 5 कालीमिर्च और तुलसी की 5-6 पत्तियों को उबालकर काढ़ा बना लें और इस काढ़े को पिएं। ये रात को सोते समय पीने पर ज्यादा लाभदायक होता है।
3. गले की खराश होने पर आप चाहें तो कालीमिर्च को पीसकर, घी या बताशे के साथ चाटें इससे भी लाभ मिलता है। साथ ही कालीमिर्च को 2 बादाम के साथ पीसकर सेवन करने से गले के बिमारी में फायदा मिलता है।
गला खराब होने पर आपका मूड भी खराब हो जाता है और ऐसे में आपको कुछ तीखा - चटपटा खाने का मन करता है पर ऐसा करने से आपकी तकलीफ बढ़ सकती है। तो जितना हो सके हल्का और साधारण खाना खाएं।
योग, आयुर्वेद और घरेलू उपाए के बारे में अधिक जानने के लिए हमारे युट्यूब चैनल (avyagrayoga) , फेसबुक पेज (avyagrayoga) और इंसटाग्राम पर हमें फोलो करें।
अस्वीकरण: वेसे तो हमें आयुर्वेदिक दवाओं पर पुरा विश्वास है और भरोसा भी है की इनको अपनाने से आपको फायदा होगा पर कुछ लोग सिर्फ मुश्किल पैदा कर अच्छे कामों में रुकावट डालना पसंद करते हैं तो उनको ये बात बताना जरूरी है की सलाह और बताई गई सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। अव्यग्रयोग इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

No comments:
Post a Comment