(Your guide to walking , how much should I walk, How many minutes of walking is healthy)
लेख शुरू करने से पहले आपसे अनुरोध है की आपको योग, आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों की मदद से स्वस्थ रखने की हमारी इस पहल को प्रोतसाहन देने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल (avyagrayoga), इंस्टाग्राम (avyagrayoga), फेसबुक पेज (avyagrayoga) को भी फोलो किजीए। अव्यग्रयोग को इन संसाधनों से कोई भी कमाई होती है तो उसे अवारा पशुओं के रखरखाव पर खर्च किया जाएगा। धन्यावाद
तो पहले जान लेते हैं पैदल चलने के फायदे -- आपको ज्यादातर लोग ये बात नहीं बताएंगे पर गाड़ियो से चलने वाले लोगों की तुलना में पैदल चलने वाले और साइकिल चलाने वाले लोग ज्यादा खुश रहते हैं।
इसकी ये वजह हैं। (Benefits of walking) -
मजबूत दिमाग और दिल - (walking makes your brain and heart healthy)
पैदल चलने से आपका दिमाग बहुत तेज हो जाता है। और मजबूत दिमाग से दिल को भी ताकत मिलती है। नियमित रूप से पैदल चलने पर आपके मतिष्क में सकारात्मक बदलाव आते हैं और इसका असर आपके दिमाग पर भी दिखाई देता है। एक स्टडी के मुताबिक, पैदल चलने से एंडोर्फिन (दिमाग और तंत्रिका तंत्र में मौजूद हॉर्मोन) में वृद्धि होती है और तनाव के स्तर में गिरावट आती है। इस कारण हमारा दिमाग दुरुस्त रहता है और अल्जाइमर व डिमेंशिया जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
दिल की बात की जाए तो - अमेरिकन हर्ट एसोसिएशन की रिपोर्ट के मुताबिक, जिस तरह दौड़ना आपकी सेहत के लिए अच्छा है उसी तरह वॉक करना भी आपके दिल के लिए उतना ही अच्छा है। नियमित रूप से पैदल चलने पर दिल में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और कोलेस्ट्रॉल भी कम होता। इतना ही नहीं पैदल चलने से ब्लड प्रेशर को स्थिर रखने में भी मदद मिलती है।
वजन को मेंटेन रखने में भी असरदार - (Walking is good for weight management)
अगर आप अपने वजन को मेंटेन करने में परेशानी महसूस कर रहे हैं, तो रोजाना पैदल चलने पर ही आप अपने अंदर अंतर महसूस करने लगेंगे। वॉकिंग तो आप अपने घर की छत पर या घर के अंदर भी कर सकते हैं लेकिन अच्छे परिणाम पाने के लिए कितना चलना चाहिए इसका ध्यान रखना भी जरूरी है।
मांसपेशियों और हड्डियों के लिए लाभदायक- (walking makes your bones stronger)
चलना एक सरल व्यायाम है जो मांसपेशियों का निर्माण करता है और मजबूत हड्डियों को बनाए रखने में मदद कर सकता है। ये हड्डी और मांसपेशियों की ताकत, समन्वय और संतुलन में सुधार कर सकता है।
दिल, दिमाग ही नहीं फेफड़ों के लिए भी है फायदेमंद - (walking very beneficial for lungs)
पैदल चलने से हमारे शरीर को अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन मिलती है और शरीर के एक जरूरी अंग हमारे फेफड़े भी मजबूत होते हैं। नियमित रूप से पैदल चलने पर ऑक्सीजन का शरीर में ज्यादा बहाव होता है, जिससे न सिर्फ फेफेड़े स्वस्थ्य होते हैं बल्कि बीमारियों से भी बचाव में मदद मिलती है।
पेट साफ करने में भी कारगर - (Walking gives you a good bowl movement)
पैदल चलने के अनेक फायदों में सबसे बड़ा फायदा है कि आपका पेट अच्छे से साफ हो सकता है और वो भी बिना दवा खाए। पैदल चलने से आप खुद को काफी हल्का भी महसूस करते हैं। एक बात और है जो लोग नियमित रूप से पैदल चलते हैं वो अपने जीवन में ज्यादा खुश रहते हैं।
अब सबसे जरूरी बात हमें कितनी देर पैदल चलना चाहिए? (Ideal Walking Time)
एक व्यक्ति को औसतन लगभग आधा घंटा पैदल जरूर चलना चाहिए। ये तो सबके लिए जरूरी है और हो सके तो ब्रिस्क वॉक यानी थोड़ी तेज चाल से पैदल चले। ये जानना भी जरूरी है की एक उम्रदराज़ या वृद्ध व्यक्ति को अपनी सामान्य चाल में उतनी ही देर चलना चाहिए, जितनी देर में वो थक जाये । चलते वक्त इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि पैदल चलते समय व्यक्ति को लंबी सांस लेना चाहिए जिससे हमारे फेफड़ों में ताजा हवा पहुंचे। और हो सके तो सुबह की सैर करें ये आपके स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छी होती है।
समय के साथ ये जानना भी जरूरी है की हमें कितने कदम पैजल चलना चाहिए- (Ideal Walking Steps)
अंदाजन एक व्यक्ति को रोजाना लगभग दस हजार कदम चलना चाहिए, जो कि सभी उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट्स की माने तो हैं कि हमें रोज औसतन 10,000 कदम (या लगभग 6 से 7 किलोमीटर) टहलने की कोशिश करनी चाहिए। ये शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।
अगर उम्र की बात कि जाए तो- (Different Age Group Walking Guide, how many steps should you walk according to your age)
10 साल से 17 साल के लड़कों - लड़कियों को 12000 - 15000 कदम दिन में जरूर चलना चाहिए।
18 साल से 40 साल की उम्र के लोगों को 12000 कदम चलने चाहिए।
40 से 50 साल की उम्र के लोगों को दिन में लगभग 11000 कदम जरूर चलने चाहिए।
50 से 60 साल के उम्र के लोगों को दिन में 10000 कदम चलने की कोशिश करनी चाहिए।
60 साल की उम्र के ऊपर के लोगों को शरीर के हिसाब से दिन में 8000 कदम चलने चाहिए।
योग, आयुर्वेद और घरेलू उपाए के बारे में अधिक जानने के लिए हमारे युट्यूब चैनल (avyagrayoga) , फेसबुक पेज (avyagrayoga) और इंसटाग्राम पर हमें फोलो करें।
अस्वीकरण: वेसे तो हमें आयुर्वेदिक दवाओं पर पुरा विश्वास है और भरोसा भी है की इनको अपनाने से आपको फायदा होगा पर कुछ लोग सिर्फ मुश्किल पैदा कर अच्छे कामों में रुकावट डालना पसंद करते हैं तो उनको ये बात बताना जरूरी है की सलाह और बताई गई सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। अव्यग्रयोग इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

No comments:
Post a Comment