अकसर लोग जब जिम जाना शुरू करते हैं तो उन्हे डिब्बे वाला प्रोटीन खरीदने के लिए बोला जाता है या कहा जाता है की बॉडी बनानी है तो अंडा खाओ, ये डिब्बा ले जाओ, ये मीट खाओ। पर प्रोटीन के लिए किसी की जान लेना या डिब्बे वाला प्रोटीन खा कर अपना लिवर खराब करना जरूरी नहीं। अगर आप शाकाहारी हैं या आपको अंडा खाना पसंद नहीं तो प्रोटीन से भरपूर शाकाहारी आहार आपके लिए जरूरी है। (Vegetarian Food That Are Rich In Protein, High Protein Vegetarian Food, High Protein Diet)
वैसे तो हम किसी की भी खानपान की आदत के खिलाफ नहीं और आपको पुरा अधिकार है की आपको जो पसंंद है वो खाएं पर अगर सिर्फ आसानी से उपलब्ध ना होने की नजह से या फिर अज्ञानता के कारण आप खानपान में बदलाव करतें हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं। लोग मसल्स बढ़ाने, त्वचा और बालों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए अंडा खाना पसंद करते हैं और ये भी सत्य है की अंडा प्रोटीन का एक बहुत ही सस्ता और अच्छा स्रोत है, पर अंडा तो अंडा ही है और सबको शायद अंडा या डिब्बा बंद प्रोटीन पसंद ना आए। तो आज हम आपको ये शाकाहारी प्रोटीन से भरपूर चीजों के बारे में बता रहें हैं जो आपकी रसोई में ही आसानी से मिल जाती हैं।
मसूर की दाल - दाल हमारे घर में आसानी से मिल जाती है और लगभग हर रोज़ बनती है सभी प्रकार की दालों में प्रोटीन अच्छी-खासी मात्रा में होता है पर अगर मसूर की दाल की बात की जाए तो ये प्रोटीन का एक बेहतर स्रोत है. आधा कप दाल में लगभग 8 से 9 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। ये दाल दूसरी दालों की तुलना में जल्दी पक जाती है, जिससे इसको पकाने से पहले भिगोने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। आप चाहें तो इसका सेवन अपने हिसाब से कर सकते हैं। चीला बना कर, खिचड़ी बना कर, बर्गर ब्राउन ब्रेड, सलाद बना कर और मसालेदार करी।
सफेद चने - एक अंडे से आपको लगभग 5 से 6 ग्राम प्रोटीन मिलता है, लेकिन अगर सफेद चने की बात करें तो इसमें आपको 1/2 कप में ही लगभग 8 से 9 ग्राम प्रोटीन मिल जाता है। सफेद चनों को जैसे चाहें वैसे खा सकते हैं स्वाद में बेहतरीन औप सेहत में लाजवाब है ये शाकाहारी प्रोटीन।
बादाम का मख्खन यानी की ऑलमंड बटर - बादाम खुद भी प्रोटीन का बढ़ीया स्त्रोत है पर अगर इसके मख्खन की बात करें तो ये भी प्रोटीन का एक उत्तम स्रोत माना जाता है.।आलमंड बटर के 2 बड़े चम्मच में 7 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। व्यायाम करने से पहले ये एनर्जी बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा जरिया होता है। इसको आप चाहें तो घर पर भी बना सकते हैं- बस आपको बादाम को ब्लेंडर करना होगा, और चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें दालचीनी, जायफल, या करी पाउडर को साथ भी इसको ब्लेंड कर सकते हैं।
कद्दू के बीज - वैसे तो ज्यादातर नट्स प्रोटीन के अच्छे स्रोत होते हैं और कद्दू या फिर सीताफल अपने आप ही आपकी हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पर इससे भी ज्यादा इसके बीज आपकी सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। ये पुरुषों के लिए तो बेहद उपयोगी होती है। लगभग 30 ग्राम कद्दू के बीजों में 9 ग्राम से ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। इसके अवाला इसमें आयरन, जिंक, कॉपर, मैग्नीशियम, पोटैशियम और सेलेनियम का एक बहुत अच्छा स्रोत होते हैं. इसे आप चाहें तो दलिया में डालकर भी खा सकते हैं.
किनोवा - किनोवा एक साबुत अनाज होता है और शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का एक बढ़ीया स्रोत है पहले तो ये भारत में ज्यादा मशहूर नहीं था पर अब लोग इसके बारे में जानने और समक्षने लगें हैं। एक कप किनोवा में लगभग 7 से 8 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। और इसमें फाइबर भी काफी मात्रा में मिल जाता है। जो हमारी आंतों को हेल्दी रखने मदद करता है। ये नेचुरल रूप से ग्लूटेन फ्री होता है आप इसे चावल की तरह पका सकते हैं और इसे सलाद के साथ भी खा सकते हैं।
ज्यादा प्रोटीन आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है -
हम सबको अपने शरीर के हिसाब और एक लिमिट में खाना -पीना चाहिए, जरुरत से ज्यादा कोई भी चीज नुकसानदायक होती है। प्रोटीन वैसे तो आपके शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व माना जाता है। और ये आपकी मसल्स, बालों और शरीर के कई अंगों को आवश्यक पोषण प्रदान करने में मदद करता है। लेकिन अगर आप प्रोटीन का बुहत अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो आपके शरीर में यूरिक एसिड की समस्या पैदा हो सकती है। विशेषज्ञों की माने तो प्राकृतिक रूप से प्राप्त प्रोटीन ज्यादा फायदेमंद होता है, प्रोटीन सप्लीमेंट्स या अन्य कोई प्रोटीन बढ़ाने वाली दवाएं आपके शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकती है और इनका सेवन आपको सोच-समझकर ही करना चाहिए। वर्ना बॉडी बनाने के चक्कर में कहीं लिवर ना बैठ जाए।
योग, आयुर्वेद और घरेलू उपाए के बारे में अधिक जानने के लिए हमारे युट्यूब चैनल (avyagrayoga) , फेसबुक पेज (avyagrayoga) और इंसटाग्राम पर हमें फोलो करें।
अस्वीकरण: वेसे तो हमें आयुर्वेदिक दवाओं पर पुरा विश्वास है और भरोसा भी है की इनको अपनाने से आपको फायदा होगा पर कुछ लोग सिर्फ मुश्किल पैदा कर अच्छे कामों में रुकावट डालना पसंद करते हैं तो उनको ये बात बताना जरूरी है की सलाह और बताई गई सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। अव्यग्रयोग इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

No comments:
Post a Comment