For Hair Health Buy Now

Buy Now

Hair Growth In 15 Days

Tuesday, 18 August 2020

नुकसान भी कर सकता है हल्दी वाला दूध, शरीर में ये दिक्कतें हों तो भूलकर भी न पिएं ! Turmeric Milk Side Effects

बचपन से ही हमें हल्दी वाला दूध पीने के फयदों के बारे में बताया गया है और छोटी-मोटी बिमारियों को तो हल्दी वाला दूध कुछ ही समय में ठीक भी कर देता है। मांसपेशियों में खिंचाव हो या गुम चोट या फिर अंदरूनी जख्म हो हल्दी वाला दूध पीने की सलाह दी जाती है और ये नुस्खा शत-प्रतिशत फायदा भी पहुंचाता है। आयुर्वेद में, हल्दी वाले दूध को 'गोल्डन मिल्क' माना गया है। कोरोना काल से पहले लोगों ने बदलती जीवनशैली की वजह से इस गोल्डन मिल्क को पीना कम कर दिया था। पर अब धीरे - धीरे सब समझते जा रहें हैं की स्वस्थ रहना है तो आयुर्वेद से नाता जोड़ना ही पड़ेगा। दूध के फायदों के बारे में तो हम सब जानते ही हैं और हल्दी को उसके एंटी-बायोटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है। हल्दी को गर्म दूध में मिलाकर पीने से वैसे तो कई स्वास्थ्य संमधित समस्याओं में आराम मिलता है ।

Reusable image- flicker.com

लेकिन ये ध्यान में रखना चाहिए की जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है तो आपको एक ग्लास दूध में 1 छोटी चम्मच हल्दी से ज्यादा डाल कर नहीं पीना चाहिए। और  कुछ परिस्थितियां ऐसी भी हैं, जिनमें हमें हल्दी वाला दूध नहीं पीना चाहिए। (When you should not drink turmeric milk, turmeric milk possible side effects)

पेट में गर्मी या पेट खराब

पेट में गर्मी हो या पेट खराब हो तो हल्दी वाला दूध पीने से पहले पेट खराब होने का कारण पता होना चाहिए अगर पेट में गर्मी हो गई है तो इस बात का ध्यान रखना जरूरी है की हल्दी या हल्दी वाला दूध आपके शरीर को गर्म और आपके पेट में गर्मी कर सकती है जिससे आपके पेट में दर्द और ऐंठन हो सकती है।

आइरन की कमी

ज्यादा हल्दी खाने से आपके शरीर में आयरण का अवशोषण (यानी शरीर के आयरन को सोखने की क्षमता) बाधित भी हो सकती है। इसलिए, आयरन की कमी वाले लोगों को सावधान रहना चाहिए कि वे अपने दैनिक भोजन में बहुत अधिक हल्दी न डालें, क्योंकि ये आयरन को अवशोषित करने की शरीर की क्षमता को कम कर सकता है।

कफ बाहर न निकलता हो तो ऐसे में न पीएं हल्दी वाला दूध-

कुछ लोगों को बदलते मौसम में गले में  कफ बनने की समस्या पैदा हो जाती है और उनका कफ बाहर ही नहीं निकलता है तो उन लोगों को  रात के वक्त हल्दी वाला दूध नहीं पीना चाहिए। ऐसी स्थिति में हल्दी वाला दूध पीने से कफ आपके भीतर ही रह जाता है और आपकी छाती में भारीपन रह सकता है। दिक्कत ये है की हल्दी कफ को सुखाती है, जिसके कारण ऐसा होता है। पर अगर आपको ऐसा लगता है की मुझे तो दूध पीना ही है तो दूध में बहुत थोड़ी सी हल्दी (पाउडर) डालकर कर अच्छे से उबालें लें और फिर पीएं। 

सांस लेने में दिक्कत हो तो न पिएं हल्दी वाला दूध - 

अगर आपको सांस लेने में दिक्कत हो रही है या  सांस नहीं आ रही हो, या फिर सांस लेते वक्त छाती में दर्द होता हो तो ऐसे में रात को सोने से पहले हल्दी वाला दूध नहीं पीना चाहिए। हल्दी में मौजूद गुण इतने तीखे होते हैं तो वह हमारी श्वसन प्रणाली को अतिसक्रिय कर देते हैं, जिसके कारण सांस लेने की समस्या में और दिक्कत आ सकती है। इसलिए अगर आप सांस की समस्या से पीड़ित हैं या फिर पंप लेते हैं तो भूलकर भी रात के वक्त हल्दी वाला दूध न पिएं। 

हल्दी सेहत के लिए एक बेहतरीन औषधि है हल्दी के इन दुष्प्रभावों से बचने और इसके लाभों का आनंद लेने के लिए संयम के नियम से रहें।


योग, आयुर्वेद और घरेलू उपाए के बारे में अधिक जानने के लिए हमारे युट्यूब चैनल (avyagrayoga) , फेसबुक पेज (avyagrayoga) और इंसटाग्राम पर हमें फोलो करें।

अस्वीकरण: वेसे तो हमें आयुर्वेदिक दवाओं पर पुरा विश्वास है और भरोसा भी है की इनको अपनाने से आपको फायदा होगा पर कुछ लोग सिर्फ मुश्किल पैदा कर अच्छे कामों में रुकावट डालना पसंद करते हैं तो उनको ये बात बताना जरूरी है की सलाह और बताई गई सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। अव्यग्रयोग इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

No comments:

Post a Comment